टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

 टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड पर निशाना साधा है।

बता दें कि अवनि ने कुल 249.6 का स्कोर बनाया जो की पैरालिंपिक खेलों का नया रिकॉर्ड है।वही, चीन की सी झांग ने इस इवेंट का सिल्वर मेडल जबकि यूक्रेन की इरीना स्खेतनिक ने कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया है। टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है इस से पहले भारत के एथलीटों ने कल दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए थे।

आपको बता दें कि अवनि इस इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रही थीं। फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही ये टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के तीसरा कंफर्म मेडल है।इससे पहले निषाद कुमार ने हाई जंप और भाविना पटेल ने टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता था।

संबंधित खबर -