कंगना रनौत के साथ फ्लाइट में व्यवहार को लेकर इंडिगो ने लगाया 9 मीडियाकर्मियों पर ट्रैवेल बैन

 कंगना रनौत के साथ फ्लाइट में व्यवहार को लेकर इंडिगो ने लगाया 9 मीडियाकर्मियों पर ट्रैवेल बैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चले घमासान के दौरान लॉकडाउन के बाद एक्ट्रेस हिमाचल में अपने घर से मुंबई गयी थीं| इस दौरान कंगना रनौत ने चंडीगढ़ से मुम्बई की फ्लाइट ली थी| इंडिगो की इस फ्लाइट में उन्हें कवर करने के लिए कई मीडियाकर्मी भी बैठे थे| अब इंडिगो ने इस फ्लाइट में सवार 9 मीडियाकर्मियों पर 15 दिन यात्रा का प्रतिबन्ध लगा दिया है|
इंडिगो एयरलाइन्स की ओर से ऐसा कदम उठाने के पीछे इन मीडियाकर्मियों का फ्लाइट में खराब बर्ताव बताया जा रहा है| इंडिगो के अनुसार इन लोगों का व्यवहार फ्लाइट में अच्छा नहीं था| यह एयरलाइंस के नियमों के विरुद्ध है| यह घटना 9 सितम्बर की है| कम्पनी के अनुसार 9 मीडियाकर्मियों पर 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच यात्रा प्रतिबन्ध लगाया गया है|

संबंधित खबर -