Indira Gandhi Birth Anniversary: इंदिरा गांधी की जयंती आज, पढ़ें उनके बारे में

 Indira Gandhi Birth Anniversary: इंदिरा गांधी की जयंती आज, पढ़ें उनके बारे में

Indira Gandhi Birth Anniversary 2022 : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज जयंती है। 19 नवंबर 1917 में इंदिरा गांधी का जन्म पंडित जवाहर लाल नेहरू के घर में हुआ था। पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे। इंदिरा हमेशा अपने पिता के कंधे से कंधा मिलाकर चलती थी। महज 11 साल उम्र में इंदिरा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ बच्चों की वानर सेना बनाई थी। 1938 में वह औपचारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुईं।

उसके बाद जब नेहरू जी प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा ने सरकार के लिए कार्य करना शुरू किया। अब तक इंदिरा को शांत, मूक गुड़िया जैसा माना जाता था। पंडित नेहरू के बाद इंदिरा ने पिता की राजनीतिक विरासत संभाली और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने अपनी सरकार में बहुत ही दमदार और बड़े फैसले लिए। इंदिरा गांधी के ये फैसले इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गए। इस तरह एक महिला देश की आयरन लेडी बन गई।

इंदिरा गांधी के अनमोल विचार

  1. ”डरपोक लोग एक दिन धरती पर कब्जा जरूर कर सकते हैं किन्तु शीर्ष पर कभी कब्जा नहीं कर सकते हैं.”
  2. ”शहादत कुछ ख़त्म नहीं करती, वो महज़ शुरुआत है.”
  3. ”किसी भी देश की ताकत इस बात में होती है कि वह खुद क्या कर सकता है ना कि इस बात में कि वह औरों से क्या उधार ले सकता है.”
  4. ”क्षमा करना वीरों का एक गुण होता है.”
  5. ”अपने आप को खोजने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि आप अपने आप को दूसरों की सेवा और समर्पण में खो दें.’

संबंधित खबर -