अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील एडिटर व नगर निगम महापौर ने यात्री शेड का किया उद्घाटन

 अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील एडिटर व नगर निगम महापौर ने यात्री शेड का किया उद्घाटन

आज शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड रोड में शहीद सीताराम पार्क के सामने इनर व्हील क्लब गिरिडीह द्वारा निर्मित एक यात्री शेड का उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील एडिटर प्रभा रघुनन्दन और नगर निगम महापौर प्रकाश सेठ द्वारा संयुक्त रूप से कियाI

वहीं यात्री शेड के बगल में स्थाई रूप से गन्ने रस का एक ठेला लगाने वाले को इनर व्हील क्लब गिरिडीह लिखा हुआ एक बड़ा छाता दिया।साथ ही बरमसिया स्थित पार्क में भी लोगों की सुविधा हेतु दो बड़ा छाता दिया गया ।

मौके पर क्लब की अध्यक्षा रेखा तर्वे, डिस्ट्रिक्ट आई एस ओ रश्मि गुप्ता, पास्ट प्रेसिडेंट मौसूमी सरकार, पास्ट प्रेसिडेंट चंचल भदानी, ममता कुमारी, निवेदिता पोद्दार, डॉक्टर पायल वर्मा, राखी टारको आदि उपस्थित थी।

संबंधित खबर -