International Yoga Day 2023: बिहार में BJP नेताओं के साथ आम लोगों ने भी किया योगा, देखें

 International Yoga Day 2023: बिहार में BJP नेताओं के साथ आम लोगों ने भी किया योगा, देखें

बिहार की राजधानी पटना, नालंदा, बक्सर, औरंगाबाद से तस्वीरें आईं हैं I नेताओं के साथ लोगों ने भी योगाभ्यास किया I योग कर निरोग रहने का संदेश दिया गया I पटना के एसके पुरी पार्क में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और स्थानीय लोगों ने योग किया I सम्राट चौधरी ने कहा कि शरीर हमारा है I शरीर को फिट रखिएगा तब ही कोई दूसरा काम कर पाइएगा इसलिए योग जरूर करें I

आपको बता दें बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में बीजेपी के विधायक डॉ. सुनील कुमार के द्वारा योग किया गया I इस मौके पर मॉर्निंग वॉक करने वाले सैकड़ों लोगों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया I वहीं आरसीपी सिंह ने अपने गांव में ग्रामीणों से साथ योग किया I आरसीपी सिंह ने कहा कि हम तो नीतीश बाबू के साथ रहे हैं I नीतीश बाबू बराबर योग करते हैं और करना चाहिए I

योग दिवस के अवसर पर बक्सर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ I इसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी पहुंचे थे I बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि जीवन को स्वस्थ रखने के लिए योग करना बहुत जरूरी है I इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पौधे भी लगाए I अश्विनी चौबे ने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने का संदेश दिया I इसके अलावा औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की झलक दिखी I योग प्रशिक्षकों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों में बड़े पैमाने पर योगाभ्यास किया गया I

संबंधित खबर -