कोरोना के XE variant से क्या भारत में संक्रमण की चौथी लहर आने वाली है? जानिए कितना है खतरा…

 कोरोना  के XE variant से क्या भारत में संक्रमण की चौथी लहर आने वाली है? जानिए कितना है खतरा…

देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ संक्रमण की चौथी लहर का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। Covid-19 का नया वेरिएंट XE Omicron पहले के सभी वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है। इस बारे में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) भी चेतावनी दे चुकी है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, नया म्यूटेंट वेरिएंट XE Omicron के सब वेरिएंट BA.2 से 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।

आपको बता दें कि  मुंबई और गुजरात में XE Omicron संक्रमण का केस मिला है। भारत के अलावा, ब्रिटेन, थाईलैंड और न्यूजीलैंड में भी XE वेरिएंट का पता चला है। पिछले हफ्ते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसके खिलाफ चेतावनी जारी की थी।वेरिएंट के फैलने की रफ्तार दर 9.8% ज्यादा है। जांच के दौरान इसकी पहचान भी मुश्किल होती है, इसलिए इसे स्टील्थ वेरिएंट भी कहा जाता है।

WHO के अनुसार, वर्तमान में XE वेरिएंट की निगरानी की जा रही है। इसके लक्षणों को आमीक्रोन के समान ही माना जाता है। बुखार, गले में खराश, खांसी, सर्दी, त्वचा में जलन और जकड़न संबंधी XE के प्रमुख लक्षण हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि XE कोई आखिरी वेरिएंट नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य के अन्य सब-वेरिएंट भी सामने आ सकते हैं।

संबंधित खबर -