जाने देश की पहली राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट के बारे में

 जाने देश की पहली राफेल स्क्वाड्रन की पहली महिला फाइटर पायलट के बारे में

बनारस की बेटी शिवांगी सिंह राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली देश की पहली महिला पायलट होगी  | हेदराबाद में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शिवांगी इस समय मिग-21 की फाइटर पायलट है और वह राजस्थान में है अभी वह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल विमान उड़ाने का प्ररिक्षण ले रही है |

बीएचयू में एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं शिवांगी :-

वाराणसी में स्कूलिंग के बाद उच्च शिक्षा के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पढने गई थी | बीएचयू में ही वह नेशनल कैडेट कोर में 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन का हिस्सा थी| बीएचयू में 2013 से 2015 तक एनसीसी कैडेट रही |

घर से बाहर रहने पर लोग गलत समझते थे:-

शिवांगी के चचेरे दादा सुधीर सिंह ने बताया वो घर से सुबह 6 बजे निकलती थी और 8 बजे रात को आती थी | लोग तमाम बातें करती थे | उसको गलत समझते थे , पढ़ती थी है कि घूमती है| आज वही लोग बधईया दे रहे है| उसने ग्रेजुएशन बीएचयू से किया है | वह अच्छी एथलीट है| वह गिटार भी बजाती है |

 ‘ राफेल ’ के बारे कुछ अहम जानकारियाँ:-

  • राफेल मल्टीफाइटर एयरक्राफ्ट है | इसकी तीन केटेगरी A ,B ,C और M है |इनमे भी एक एक सीट ,दो सीट और दो  इंजन का ऑप्शन है| इसे फ्रांस की देसो एविएशन कम्पनी बनती है |
  • यह इलेक्ट्रॉनिक स्कैनिंग रडार से 3डी मैप बनाकर रियल टाइम में दुश्मन कि पोजीशन पता कर लेता है| इससे स्टीक निशाना साधने में मदद मिलती है |
  • राफेल में लगी गन एक मिनट में 2500 फायर कर सकती है |
  • सबसे पहलेA  केटेगरी के विमान आए थे | इसमे 4 जुलाई 1986  को पहली उडान भरी थी | C केटेगरी के विमान ने 19 जुलाई 1997 को उड़ान भरी थी| 2019 तक राफेल की 201 यूनिट बन चुकी है
  • यह एक साथ कई टारगेट पर नज़र रख सकता है | महज एक मिनट में 50 हजार फीट की उचाई पर पहुंच जाता है | इसकी रफ़्तार 2222 किलोमीटर तक हो सकती है |

संबंधित खबर -