जम्मू : भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली

 जम्मू : भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली

संवाददाता नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के एक वारंट अधिकारी ने जम्मू के बाहरी क्षेत्र स्थित वायु सैनिक केंद्र पर शनिवार को अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी वायुसेना के अधिकारियों ने दी है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार मृतक अधिकारी इंद्रपाल सिंह (53 वर्ष), उत्तरप्रदेष के निवासी है। इंद्रपाल सिंह के सहकर्मियों ने तुरंत पास के एक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस घटना के बाद पोस्टमार्टम और कोविड-19 की जांच करने के उपरांत षव को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस महीने जम्मू क्षेत्र में पदस्थ वायु सेना कर्मियों के बीच खुदकुषी का यह दूसरा मामला है।
इससे पहले गोरखपुर एयरफोर्स में तैनात सार्जेंट धर्मेन्द्र कुमार (36 वर्ष) डयूटी के दौरान खुद को गोली मार कर खुदकूषी कर ली थी। सार्जेंट धर्मेन्द्र कुमार की खुदकुषी करने की वजह अभी तक सामने नही आया है।

संबंधित खबर -