बेगूसराय में  बेखौफ  अपराधियों ने जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ता को मारी गोली, मौत

 बेगूसराय में  बेखौफ  अपराधियों ने जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ता को मारी गोली, मौत

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने जनअधिकार पार्टी के एक कार्यकर्ता को गोलियों से भून दिया। मुफस्सिल थाना के कैथमा ढाला के पास उसे गोली मारी गयी। अपराधियों ने उन्हें 3 गोलियां मारी। मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड संख्या- 19 निवासी भास्कर यादव  का पुत्र था।

इस घटना के सुचना मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से कई नमूने भी एकत्रित किए। मौके से पुलिस ने 3 खोखे व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की रात में वह परिवार के साथ घर में ही था। रात में उसे किसी ने कॉल करके बुलाया। लेकिन राजेश को किसने बुलाया यह किसी को पता नहीं है। मृतक के पास से मोबाइल भी गायब है।   परिजनों ने बताया कि पांच बजे सुबह ग्रामीणों से पता चला कि राजेश को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 

संबंधित खबर -