विधानसभा और अन्य चुनावों के लिए BJP नेतृत्व में, देश भर में नए केंद्रीय मंत्रियों की निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा

 विधानसभा और अन्य चुनावों के लिए BJP नेतृत्व में, देश भर में नए केंद्रीय मंत्रियों की  निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा

देश में आने वाले विधानसभा और अन्य चुनावों के लिए बीजेपी के नेतृत्व में नए केंद्रीय मंत्रियों द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर फीडबैक जुटा रहा है। खासकर, भाजपा के सत्तारूढ़ राज्यों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। इन राज्यों में जल्द ही चुनाव होने वाला है। भाजपा ने हाल में उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदल कर चुनावी तैयारियों को नया रूप दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई बैठकें कर व्यापक समीक्षा की है।नए केंद्रीय मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्राएं भाजपा की भावी रणनीति का बड़ा हिस्सा हैं। एक सप्ताह तक की इन यात्राओं में मोदी सरकार में नए बने 39 मंत्री शामिल हुए थे और उन्होंने 212 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 19 राज्यो में जनता से संवाद किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने इन मंत्रियों से उनकी यात्राओं को व्यापक फीडबैक लिया है।साथ ही साथ जिला और राज्य संगठन से भी जानकारी ली जा रही है। जिन बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जा रही है उनमें यात्राओं में लोगों व कार्यकर्ताओं की हिस्सेदारी, सरकार व पार्टी को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया, केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं की लोगों तक पहुंच व उन पर लोगों की प्रतिक्रिया जैसे बिंदु अहम हैं।

संबंधित खबर -