जापान की राजधानी, टोक्यो में चल रही QUAD देशों की बैठक

 जापान की राजधानी, टोक्यो में चल रही QUAD देशों की बैठक

चीन की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ कई देश उतर आए हैं। इस बीच क्वाड समूह के चारों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक जापान की राजधानी टोक्यो में चल रही है। इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पेन, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल हैं।

क्वाड समूह की इस मीटिंग का उद्देश्य क्षेत्र में चीन की आक्रामक हो रही गतिविधियों के खिलाफ रणनीति तैयार करना है।

विदेश मंत्री एस जय शंकर ने बैठक में कहा कि यह राहत की बात है कि इंडो पैसिफिक अवधारणा को तेजी के साथ वैश्विक स्वीकृति मिली है। इन चारों देशों के पहले से रिश्ते मजबूत रहे हैं। लेकिन चीन की बढ़ती आक्रामक गतिविधियों ने इन्हे एक दूसरे के अब करीब ला दिया है।

जुलाई 2019 के बाद ये पहला मौका है जब अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो किसी पूर्वी एशियाई देश के दौरे पर पहुंचे हैं। फिलहाल उनके दूसरे दौरे रद्द कर दिेए गए हैं। क्वाड समूह का विचार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया था। लेकिन कुछ समय पहले स्वास्थ्य कारणों के चलते आबे ने इस्तीफा दे दिया था|

संबंधित खबर -