पटना में अतिक्रमण के खिलाफ JCB बुलडोजर से कार्रवाई, लोगों ने किया पथराव

 पटना में अतिक्रमण के खिलाफ JCB बुलडोजर से कार्रवाई, लोगों ने किया पथराव

राजधानी पटना में अतिक्रमण के खिलाफ आज रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। दीघा इलाके के नेपाली नगर और राजीव नगर में आवास बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ JCB बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से मौके पर तनाव है। आक्रोषित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, इससे पटना सिटी SP का सिर फूट गया और कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

आपको बता दें लोगों ने बुलडोजर एक्शन को रोकने के लिए आगजनी भी की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। आज सुबह प्रशासन की टीम करीब 15 बुलडोजर लेकर नेपाली नगर और राजीव नगर इलाके में पहुंची। यहां आवास बोर्ड की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लोगों में भारी आक्रोष है।

वहीं,जिला प्रशासन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि राजीव नगर में आज सुबह 5:00 बजे से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया है। 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है। मृत्यु के बारे में जो अफवाह फैलाई जा रही है, जिला प्रशासन उसका खंडन करता है।

संबंधित खबर -