RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता जाने पर जेडीयू MLC संजय सिंह की आई प्रतिक्रिया, कहा….

 RJD MLC सुनील सिंह की सदस्यता जाने पर जेडीयू MLC संजय सिंह की आई प्रतिक्रिया, कहा….

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता जाने के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है I इस पर आज शुक्रवार को जेडीयू ने पलटवार किया है I जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि सरकार के ऊपर आरोप लगाना कहीं से ठीक नहीं है I सदन के अंदर जिस तरीके का अचार और व्यवहार सुनील सिंह का था उनके साथ ऐसा होता ही I आज भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फेसबुक पर अनाप-शनाप लिखे हैं I

संजय सिंह ने कहा कि विधान परिषद की जो नियमावली है उसके तहत आचार समिति है I आचार समिति में सुनील सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी I कई बैठकें भी हुई जिसमें विपक्ष के साथी ही भी थे I इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सुनील सिंह दोषी हैं I मैं सदन में बोलता लेकिन महिलाओं के बारे में वह टिप्पणी थी Iआगे जेडीयू एमएलसी ने कहा कि आरजेडी के ही एमएलसी रामबली चंद्रवंशी थे उनकी सदस्यता गई उस समय आरजेडी के लोगों ने कुछ नहीं कहा I उनकी भी सदस्यता जाने का कारण आचार समिति ही था I वहीं, सुनील सिंह ने नीतीश को प्रतिशोधी बताया है I

इस पर संजय सिंह ने कहा बिहार की 14 करोड़ जनता नीतीश कुमार के साथ है I आरजेडी ने बिहार में जो किया है वह हर कोई जानता है I बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई I सुनील कुमार सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के मामले में की गई है I यह फैसला विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया है I आरजेडी एमएलसी पर आरोप है कि उन्होंने सदन में असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार किया I विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट आने के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द करने के आदेश दिए I

संबंधित खबर -