JDU अध्यक्ष ललन सिंह का तेजस्वी पर हमला, कहा 9वीं पास व्यक्ति अब CM नीतीश कुमार को रोजगार पर दे रहे हैं ज्ञान

 JDU अध्यक्ष ललन सिंह का तेजस्वी पर हमला, कहा 9वीं पास व्यक्ति अब CM नीतीश कुमार को रोजगार पर दे रहे हैं ज्ञान

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे किसी का नाम नहीं लेंगे, लेकिन 9वीं पास व्यक्ति अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रोजगार पर ज्ञान दे रहा है। वे बीते दिन सोमवार को पूर्व पार्षद विनोद कुमार सिंह के जेडीयू ने शामिल होने के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

बता दें कि एलजेपी नेता और पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह की जेडीयू में घर वापसी के मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार में कभी अपहरण उद्योग चलता था। लेकिन नीतीश कुमार की सरकार बनने पर सूबे में सुशासन का राज है। कानून का राज स्थापित करने के लिए विशेष रूप से सैप के जवानों को सड़क पर उतारा गया।

ललन सिंह ने ये भी कहा कि कई साल तक BPSC की बहाली नहीं हुई थी। लेकिन नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही हर साल बीपीएससी की परीक्षा लेनी शुरू की। 35% महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का फैसला लिया। आज सबसे अधिक महिला पुलिस कर्मी बिहार में ही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अपहरण उद्योग चलाने वाले लोग नीतीश कुमार को शिक्षा दे रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि ललन सिंह ने कहा कि मैं नाम नहीं ले रहा हूं, लेकिन 9वीं पास मुख्यमंत्री को रोजगार की शिक्षा दे रहा है। 9वीं पास भला रोजगार के बारे में क्या जाने।

संबंधित खबर -