जदयू के कद्दावर नेता अशोक सहनी का अपहरण के बाद हत्या

 जदयू के कद्दावर नेता अशोक सहनी का अपहरण के बाद हत्या

बिहार के खगड़िया में जदयू के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदर प्रखंड मंत्री अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी की अपहरण कर हत्या कर दिया गया। मुफास्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सोराडीह में सोराडीह अशोक सहनी के शव मिले है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार द्वारा पहले ही चुनावी रंजिश में अपहरण करने तथा हत्या की आशंका जताई गई थी।
रविवार को अशोक सहनी (35 वर्षीय) का अपहरण खगड़िया बखरी सड़क के कोठिया ढाला के नजदीक से बदमाशों ने किया गया था। अपहरण के बाद उनकी चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। उनके अगवा किए जाने के उपरांत कई थानों की पुलिस को एसडीपीओ के नेतृत्व में लगाया गया था। अशोक सहनी शहर के बलुवाही मुहल्ले के निवासी थे। पुलिस की तकनीकी टीम को भी उनकी बरामदगी हेतु लगाया गया था।
जदयू नेता अशोक सहनी ने पत्नी को एक बजे दिन में फोन पर कहा कि वे गंगौर की तरफ जलकर देखने जा रहे है। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने अशोक सहनी को अगवा कर लिया। गश्ती करने के दरम्यान् थानाध्यक्ष रंजीत कुमार द्वारा मत्स्य जीवी सहयोग समिति मंत्री का बोर्ड लगा एक बाइक को देखा गया था। लेकिन बाइक के पास किसी के न होने से वे उनके परिजनों को फोन किए। इस पर परिजनों द्वारा गंगौर की तरफ जाने की बात बताई गई थी।
इसके बाद अशोक सहनी के साथ रहे बबलू कुमार से पुलिस ने बात की तो पता चला कि उन्हें अगवा कर लिया गया है और बदमाश उन्हें गंगौर की ओर ले जा रहे है। बबलू ने आगे कहा कि कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कार से रास्तें में उसे उतार दिया जबकि अशोक सहनी को अपने साथ बदमाश लेकर चले गए।
अशोक सहनी की अगवा किए जाने की सूचना मिलते ही एसडीपीओं सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम उनकी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। परिजनों ने चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। परिजनों ने कहा कि बीते कुछ दिन पहले भी मारपीट की घटना हुआ था। अशोक सहनी ने पिछले चुनाव में निवर्तमान मंत्री को शिकस्त देकर सदर प्रखंड मंत्री पर कब्जा किया था। इसी की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -