झा०/बिहार:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा सह कार्यक्रम प्रभारी के नेतृत्व में मोदी जी के मन की बात को सुना गया

 झा०/बिहार:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा सह कार्यक्रम प्रभारी के नेतृत्व में मोदी जी के मन की बात को सुना गया

वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में अवस्थित दुर्गा मंडप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा सह कार्यक्रम प्रभारी विनय कुमार सिंह सेवानिवृत्त इंजीनियर के नेतृत्व में सुना गया। श्री सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर गिरिडीह के शक्ति केंद्र 4,5 एवं 6 के बूथ संख्या 15,16, 17,18,19 पर देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के ऐतिहासिक 100 वें एपिसोड मन की बात काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक ने सुना।

उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा किए जा रहे मन की बात करोड़ों भारतीय नागरिकों के मन की बात है एवं जनता के सहयोग से आज देशवासियों को शतक पूरा कर उत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है, मन की बात सुनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि एवं आत्मनिर्भर भारत आदि क्षेत्रों सहित देश के चौमुखी विकास हेतु सबका साथ सबका विश्वास से सभी का विकास हो रहा है।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य वासुदेव राम चंद्रवंशी, नगर कार्यसमिति सदस्य कुंदन सिंह राजपूत, दीपक सिन्हा, जगनारायण सिंह, आशिष कुमार, डॉ शशि भूषण प्रसाद, रामदुलार पांडे, राहुल ताती, रामप्रवेश सिन्हा, दिलीप दास, अविनाश स्वर्णकार, सत्येंद्र सिंह, प्रकाश मिश्रा, शंकर गोप, बनारसी सिंह, तारा देवी, गायत्री देवी, मीना देवी, रितिका कुमारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक थे।

संबंधित खबर -