Kartik Purnima 2022: आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानें स्नान, दान व पूजन का शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व

 Kartik Purnima 2022: आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानें स्नान, दान व पूजन का शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व

Kartik Purnima 2022: इस साल कार्तिक पूर्णिमा आज यानी 8 नवंबर को है। कार्तिक मास को सभी महीनों में बेहद शुभ व फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करने से इस पूरे महीने के किए गए पूजा-पाठ के बराबर फल मिलता है। कार्तिक महीना भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। आपको बता दें कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। जानें कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त व महत्व-

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त:-

पूर्णिमा तिथि 07 नवंबर 2022 को शाम 04 बजकर 15 मिनट पर शुरू होकर आज 08 नवंबर को शाम 04 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त शाम 04 बजकर 31 मिनट तक है। दान करने का शुभ समय 8 नवंबर को सूर्यास्त से पहले तक है।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व:-

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध से प्रसन्न होकर देवताओं ने काशी में दिये जलाए थे। इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है।

संबंधित खबर -