जानिये इस सप्ताह किन राशियों के सितारें रहेंगे बुलंदी पर

 जानिये इस सप्ताह किन राशियों के सितारें रहेंगे बुलंदी पर

मेष

आज का मेष राशिफल, Today Mesh Rashifal | 20-मार्च-2021


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से काम लेना होगा। धन खर्च करते समय अपनी जेब का जरूर ख्याल रखें, अन्यथा आपको उधार लेने की नौबत आ सकती है। दूसरे के विवाद में हस्तक्षेप न करें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक सोच के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों और युवाओं का मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है।

शुभ अंक – 4
शुभ दिन – रविवार
शुभ रंग – बादामी
सफलता का सूत्र – धीरज से काम लें।
उपाय -लाल रूमाल पास रखें। शनिवार को श्री हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाएं और नित्य हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ

आज का वृषभ राशिफल, Today Vrishabha Rashifal | 21-मार्च-2021


वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध होने से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। सत्ता पक्ष से भी लाभ की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने के अवसर बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भूमि या भवन के क्रय विक्रय की योजना फलीभूत होगी। सप्ताह के मध्य में परिजनों-मित्रों से वैचारिक मतभेद संभव है। बदलते मौसम में सेहत का विशेष स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में पनपी गलतफहमियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक – 3
शुभ दिन – शनिवार
शुभ रंग – हरा
सफलता का सूत्र – ‘समय का सदुपयोग करें।’
उपाय- विद्यार्थियों की सहायता करें। श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि

Mithun Masik Rashifal - मासिक मिथुन राशिफल - मिथुन साप्ताहिक राशिफल


मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह कुछ अड़ंगेबाजियों के बावजूद आप अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य में घरेलू झमेले भी बने रहेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचाट रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी मिले तो उससे घबराएं नहीं, बल्कि उसे अवसर मानकर स्वागत करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

शुभ अंक – 6
शुभ दिन – शुक्रवार
शुभ रंग – गुलाबी
सफलता का सूत्र – ‘हिम्मत से काम लें।’
उपाय – गायों को चारा खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल, Today Kark Rashifal | 20-मार्च-2021


इस सप्ताह बीते दिनों की मेहनत का फल मिलेगा। लोगों से तालमेल बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक खर्चे का योग है। छोटे व्यापारियों का समय लाभदायक है। नौकरीपेशा महिलाओं को प्रगति के अवसर बनेंगे। छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह के अंत तक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

शुभ अंक – 2
शुभ दिन – मंगलवार
शुभ रंग – जामुनी
सफलता का सूत्र – ‘अवसर का पूरालाभ उठाएं।’
उपाय- गरीबों की मदद करें। ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः मंत्र जपें।

सिंह

आज का सिंह राशिफल, Today Singh Rashifal | 20-मार्च-2021


इस सप्ताह जल्दबाजी के चक्कर में कुछ काम आधे-अधूरे रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत से ही ऊहापोह की स्थिति बनी रहेगी। लेन-देन के चक्कर में उलझनें आ सकती हैं। काम-धंधे में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। अपनी कार्ययोजना पर पुनर्विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी। घरेलू दायित्वों से भागने की बजाय उसे यथासमय पूरा करने का प्रयास करें। जीवनसाथी और लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक – 2
शुभ दिन – बुधवार
शुभ रंग – सफेद
सफलता का सूत्र – ‘कल्पना के प्रवाह में न बहें।’
उपाय -गायों को गुड़ खिलाएं। ‘ॐ भास्कराय नमः’ मंत्र जपें।

कन्या 

आज का कन्या राशिफल, Today Kanya Rashifal | 20-मार्च-2021


कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों से आश्वसन ज्यादा और सहयोग कम मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों के सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। सप्ताह के अंत तक आर्थिक-समस्या बनी रहेगी। नए निवेश में सोच-समझकर निर्णय करें। परिवार के लोगों से खींचतान हो सकती है। महिलाओं पर मानसिक दबाव रहेगा। प्रेम सबंधों में जल्दबाजी से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। सप्ताह के अंत तक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।

शुभ अंक – 6
शुभ दिन – बुधवार
शुभ रंग – गुलाबी
सफलता का सूत्र – आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय -गणेश जी पर दूर्वा चढ़ाएं। ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र जपें।

तुला 

आज का तुला राशिफल, Today Tula Rashifal | 20-मार्च-2021


तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह सामाजिक या मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का योग बनेगा। माता, पिता, गुरु की सेवा का फल आपको मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा व वर्चस्व में वृद्धि होगी। अध्ययन-अध्यापन का उत्तम योग है। सप्ताह के मध्य में प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।

शुभ अंक – 7
शुभ दिन – शनिवार
शुभ रंग – बसंती
सफलता का सूत्र – लापरवाही न करें।
उपाय – पक्षियों को दाना डालें। ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’मंत्र जपें।

वृश्चिक 

आज का वृश्चिक राशिफल, Today Vrishchik Rashifal | 19-मार्च-2021


इस सप्ताह आप अपनी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब होंगे। मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संचय में वृद्धि इस दौरान मन्द गति से होगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। विशेष तौर पर प्रेम सबंधों में कोई भी कदम सोच-समझ कर ही बढ़ाएं। लोगों की बात समझने और अपनी बात समझाने का प्रयत्न करें। सप्ताह के अंत में दैनिक जीवन के कार्यों को लेकर गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनने की आशंका है। 

शुभ अंक – 9
शुभ दिन – रविवार
शुभ रंग – बैंगनी
सफलता का सूत्र – सकारात्मक रूख रखें।
उपाय -बंदरों को चने खिलाएं अथवा हनुमान जी की मंदिर में जाकर चढ़ाएं। ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’मंत्र जपें।

धनु 

आज का धनु राशिफल, Today Dhanu Rashifal | 21-मार्च-2021


धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। हालांकि किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पत्रकार, डॉक्टर, वकील एवं अन्य परामर्शदाताओं के लिए समय अनुकूल है। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

शुभ अंक – 2
शुभ दिन – मंगलवार
शुभ रंग – धानी
सफलता का सूत्र – हड़बड़ी न करें।
उपाय -तुलसी की माला धारण करें। ‘ॐ श्री कृष्णः शरणं मम’ मंत्र जपें।

कुंभ 

VedicTime: Kumbha


कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवनसाथी अथवा लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करें। वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है। सप्ताह के अंत में कार्यों को अनमने ढंग से करने का प्रयास कर सकते हैं। भाग्य का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाएगा। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें।

शुभ अंक – 3
शुभ दिन – शनिवार
शुभ रंग – जोगिया
सफलता का सूत्र – परिस्थितियों के अनुसार काम करें।
उपाय – सूर्य देवता की दैनिक आराधना करें। पीपल वृक्ष के नीचे शनिवार को तेल का दीपक जलाएं। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’मंत्र जपें।

मीन 

आज का मीन राशिफल, Today Meen Rashifal | 20-मार्च-2021


मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में आय में वृद्धि व पदोन्नति के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ निजी संबंधों में सफलता मिलेगी। हालांकि कुछे पारिवारिक उलझनों के चलते मन अशांत रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। कुटुंब में संपत्ति विवाद गहरा सकता है। संतान प्राप्ति के उत्तम योग बन रहे हैं। परिवार के स्वास्थ्य पर व्यय की संभावना है। मार्केटिंग, फाइनेंस, म्युचुअल फंड्स एवं विज्ञापन के कार्य में संलग्न लोगों का काम बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक – 8
शुभ दिन – सोमवार
शुभ रंग – नारंगी
सफलता का सूत्र – विवेकपूर्वक कार्य करें।
उपाय -केले के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’मंत्र जपें।

संबंधित खबर -