कोलकाता: सौरव गांगुली कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती, होगी एंजियोप्लास्टी

 कोलकाता: सौरव गांगुली कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती, होगी एंजियोप्लास्टी

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है| गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई. रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है| जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ| इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया|

अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि 48 वर्षीय सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है| डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है| गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा| हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है|

संबंधित खबर -