दीदीजी फाउंडेशन जमशेदपुर के अध्यक्ष बनें कुमार आर्यन

 दीदीजी फाउंडेशन जमशेदपुर के अध्यक्ष बनें कुमार आर्यन

पटना : 11 फरवरी सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने कुमार आर्यन को उनके सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये उन्हें जमशेदपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने बताया कि कुमार आर्यन अपने छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कुमार आर्यन हर पल जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं। कोरोना काल में भी कुमार आर्यन ने जरूरमंद लोगों के बीच नि: स्वार्थ सेवा कर मानवता की मिसाल पेश की है। इसी को देखते हुये उनकी संस्था ने उन्हें जमशेदपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुमार आर्यन ने दीदीजी फाउंडेशन जमशेदपुर का अध्यक्ष बनाये जाने पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गयी है, उसे वह शत: प्रतिशत अपना योगदान देंगे।

गौरतलब है कि मूल रूप से राजधानी पटना के रहने वाले अजय कुमार श्रीवास्तव और श्रीमती कुमुद देवी के पुत्र कुमार आर्यन ने एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है। कुमार आर्यन इन दिनों जमशेदपुर के विवेक विद्यालय में कार्यरत हैं। छात्र जीवन से ही वह सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी देते रहे हैं। कुमार आर्यन जनता दल यूनाईटेड , राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ,हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा में रहते हुए छात्र राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई तथा छात्र हितों में कई कार्य किये। कुमार आर्यन कायस्थ हृदय सम्राट राजीव रंजन प्रसाद के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में जुड़कर पटना जिला युवा संभाग के सचिव बने। इसके बाद युवा संभाग के बिहार प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय महासचिव तथा वर्तमान में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के युवा राष्ट्रीय महासचिव हैं ।

संबंधित खबर -