कुशवाहा महिला सावन महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया गया

 कुशवाहा महिला सावन महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया गया

कुशवाहा संघ गिरिडीह की महिला इकाई के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आशीर्वाद रिसोर्ट में कुशवाहा महिला सावन महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मुनिया देवी, कुशवाहा संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण प्रसाद, महिला अध्यक्ष प्रीति भास्कर ने दीप जलाकर और सावित्रीबाई फुले, लव कुश और हिट लाल प्रसाद वर्मा और जगदीश प्रसाद वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरंभ किया।

इसके पहले तमाम अतिथियों को बुके देखकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि इस महोत्सव की खासियत तमाम महिलाएं पारंपरिक हर सर्दियों में और सावन के झूलों के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट के साथ आनंद लिया, करीब 500 महिलाओं के साथ-साथ प्रतियोगिताओं का व्यंजन महिला मोर्चा की ओर से किया गया जिसमें गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता में हिंदी पेंटिंग्स और सामूहिक पारंपरिक नृत्य ने तो आज के इस महोत्सव को जीवंत बना दिया, म्यूजिकल चेयर और बच्चियों के नृत्य में आज के इस मौसम को जो खुद ही सुहाना था और अधिक सुहाना बना दिया।

तमाम प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को संघ की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय जिला परिषद अध्यक्ष वर्तमान अतिथियों के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से महिलाएं शामिल हुई थी। मेहंदी कंपटीशन में प्रथम सुधा वर्मा, द्वितीय नेहा वर्मा, तृतीया निशा वर्मा और मेघा वर्मा जबकि म्यूजिकल चेयर कंपटीशन में मनीष वर्मा, प्रथम नूतन वर्मा, द्वितीय माधुरी कुमारी, तृतीय स्थान पर रही गायन में भी और कैंडल कंपटीशन में विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

आज महिलाओं ने शपथ लिया की समाज से दहेज प्रथा और महिला प्रताड़ना के खिलाफ अब जंग की शुरुवात महिलाएं करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद कुमारी प्रभा वर्मा, डॉक्टर अनु वर्मा, डॉक्टर अनामिका कुमारी, रंजना वर्मा, सुधा वर्मा, सविता कुमारी, सरिता वर्मा, माधुरी वर्मा, नूतन वर्मा, बिंदु वर्मा, दीपा वर्मा, सविता कुमारी, कौशल्या वर्मा सहित समाज की आज करीब 500 महिलाएं शामिल थी। इस आयोजन में अहम भूमिका जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद, मुन्ना कुशवाहा, dr कुलदीप विजय सिंह दिगंबर दिवाकर, मनीष, मनोज वर्मा, निशांत भास्कर थे।

संबंधित खबर -