बिहार सरकार के करीबी लालन सिंह बने JDU के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए कौन है लालन सिंह

 बिहार सरकार के करीबी लालन सिंह बने JDU के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए कौन है लालन सिंह

दिल्ली में आज शनिवार को जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में ललन सिंह के नाम पर आम सहमति बनी। कार्यकारिणी की बैठक में मौके पर पार्टी के सभी सांसद और करीब दो दर्जन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बने हैं।

बताया जा रहा है कि ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। ललन सिंह को कर्पूरी ठाकुर का शिष्य माना जाता है। वर्तमान में मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद, नीतीश कुमार के संपर्क में 1970 के दशक में आए थे। ललन सिंह उन लोगों में शुमार हैं जिनके साथ मिलकर नीतीश कुमार ने जेडीयू पार्टी का बीज बोया था।

बता दें कि जेडीयू के अध्यक्ष पद की रेस में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था।ललन सिंह ने नीतीश कुमार के लिए कई बार संकट मोचक की भूमिका निभाई है। सियासी गलियारों में ऐसा भी कहा जाता है कि लोजपा के पशुपति कुमार से ललन सिंह ने ही चर्चा की थी। जिसके बाद पार्टी में बगावत के बीज फूटे थे। कई मौकों पर ललन सिंह नीतीश कुमार को मजबूती दे चुके हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में ही पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर आरसीपी सिंह को बिठाया था। तमाम सियासी समीकरणों को साधते हुए उनको पार्टी में शीर्ष नेतृत्व का दर्जा दिया गया था लेकिन हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री बनने के बाद वह पार्टी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, ऐसे में पार्टी को एक बार फिर नए अध्यक्ष की तलाश करनी पड़ी।

संबंधित खबर -