RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर लालू ने लगाई मुहर, राबड़ी देवी समेत पहली बार 4 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे

 RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर लालू ने लगाई मुहर, राबड़ी देवी समेत पहली बार 4 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे

खबर के अनुसार लालू यादव ने अपनी पार्टी में 4 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की धर्म पत्नी राबड़ी देवी एक बार फिर पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगी। उनके साथ–साथ वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। साल 2020 में बनाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्व रघुवंश प्रसाद सिंह भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे लेकिन अब उनके निधन के बाद दो नए चेहरों की एंट्री होने जा रही है।

सूत्रों से मिली है उसके मुताबिक बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। दरअसल लालू यादव चाहते हैं कि उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक ऐसी टीम रहे जो किसी भी परिस्थिति में तेजस्वी यादव को सही सलाह दे पाए।

साथ ही साथ वरिष्ठ नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी के साथ पार्टी का काम आगे बढ़े। संगठन पर यह नेता नजर रखें और सही और गलत के फैसले से तेजस्वी को वाकिफ कराते रहें। लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ होकर लौटने में समय लगेगा, इस लिहाज से उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं।

संबंधित खबर -