स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन

 स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाली स्वर कोकिला “लता मंगेशकर ” का आज 91 वां जन्मदिन है|  उनका जन्म 28 सितम्बर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था , उन्होंने अपनी गायकी से देश के साथ साथ दुनिया का भी दिल जीता |

लता मंगेशकर को गायिकी के क्षेत्र में अमूल्य दिया है जिसके लिए उन्हें भारत रत्न , पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के अवार्ड जैसे कई सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है |

जन्मदिन की बधाइयाँ

लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी | रितेश देशमुख,कंगना रनौत ,अमिताभ बच्चन, नरेन्द्र मोदी सबने उन्हें उनके जन्मदिन पर दीर्घायु हिने की शुभकामनाये दी |

 स्टूडियो में चप्पल उतार के जाती हैं

सुरीली आवाज़ और सादे व्यक्तित्व के लिए विश्व में पहचानी जाने वाली स्वर कोकिला आज भी गीत रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो में प्रवेश करने से पहले चप्पल बाहर उतार के अन्दर जाती हैं|

AB BIHAR NEWS “सच की तलाश,सच्ची खबर “

संवाददाता “सुप्रिया”

संबंधित खबर -