विधान परिषद सदस्य, दिनेश सिंह हुए जदयू से निलंबित, लोजपा से प्रत्याशी बेटी के लिए मांग रहे थे वोट

 विधान परिषद सदस्य, दिनेश सिंह हुए जदयू से निलंबित, लोजपा से प्रत्याशी बेटी के लिए मांग रहे थे वोट

जदयू ने दुसरे दल से उम्मीदवार बनी अपनी बेटी के लिए चुनाव प्रचार करने के आरोप में विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है| सिंह पर दल विरोधी आचरण का आरोप है| पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्या ने यह जानकारी दी|

उन्होनें बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है| आर्य ने बताया कि फिलहाल उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है| पार्टी ने सिंह के नाम कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है| जवाब देने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है|

संबंधित खबर -