आइये आज जानते हैं क्या है किसके राशिफल में

 आइये आज जानते हैं क्या है किसके राशिफल में

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

मेष :

Image result for mesh rashi

 आज का दिन आपके लिए कार्य के क्षेत्र में व्यस्तता लेकर आएगा। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका व्यवहारिक और सांसारिक दृष्टिकोण भी आज के दिन कुछ बदला-बदला हो सकता है। आप आज सावधानीपूर्वक वही काम करने की सोचे, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपके पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनावपूर्ण स्थिति रहेगी, लेकिन आपके माता-पिता का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज संतान के लिए थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलता दिख रहा है।

वृष  :

Image result for VRISH RASHI

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का होगा। आपको मान सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा और उत्तम प्रकार की धन संपत्ति भी मिलने की पूरी उम्मीद है, जिससे आज आपके मन में खुशी के फूल खिलेंगे। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको नए सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे कार्य के क्षेत्र में तरक्की होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे।

मिथुन : 

Image result for MITHUNRASHI

आज आपको सावधान रहना होगा। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा और धन भी अधिक व्यय होगा। अतिथि भी आज के दिन आपके घर में पड़े रह सकते हैं और आपको पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। कार्य के क्षेत्र में नए उपकरणों का प्रयोग करें, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हो।

कर्क :

Image result for KARK RASHI

आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपूर साथ लेकर आ रहा है और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत भी दिखा रहा है। आपको आज कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको सम्मान प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा और आपकी मन की बगिया में खुशी के फूल खिल खिलाएंगे। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने की चेष्टा करें क्योंकि आज समय आपके पक्ष में है और कार्य पूर्ण होने की पूरी उम्मीद है।

सिंह:

Image result for SINGH RASHI

 आज आप अपने कार्यस्थल में परिवर्तन करने के लिए सोचेंगे, जिसका आने वाले समय में आपको अपने करियर में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। अपने व्यापार में भी निकटवर्ती सहयोगी का व्यवहार करने से आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में माहिर होंंगे, लेकिन यही बात आपको ताउम्र अपनानी होगी, तभी आप लोगों के दिल पर राज कर पाएंगे। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

कन्या:

Image result for KANYA RASHI

 आपके नौकरी में कार्य के क्षेत्र के लिए आज समय कुछ सही नहीं है, इसलिए आपको आज चुप रहकर ही काम करना होगा, जिसका आपको पूरा फल मिलेगा। किसी से बहस व टकराव की स्थिति ना आने दे और मन लगाकर अपने काम को प्राथमिकता दें। आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा, लेकिन भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आपको आज सम्मान प्राप्ति भी भरपूर मिलेगा और यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। पत्नी से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

तुला :

Image result for TULA RASHI

 आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आनंद में व्यतीत करेंगे। किसी निकटवर्ती मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़ते हुए कामों को सही समय पर पूरा कर सकते हैं, इसलिए समय का लाभ उठाएं और आगे बढ़े। आज आपको संतान और पत्नी से भी उत्तम सुख मिलेगा, जिससे आपका मन बागबान हो उठेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होती दिख रही हैं और उससे मन में भी संतोष भरपूर रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी इस प्रतियोगिता में सफलता मिलती दिख रही है।

वृश्चिक:

Image result for VRISHCHIK RASHI

आज का दिन आपके लिए मौज लेकर आएगा और आपको सभी प्रकार के कष्टों से जल्दी मुक्ति दिलाने वाला साबित साबित होगा और बिगड़े हुए काम कामों को सुधारने में विशेष योगदान देगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। किसी विशेषज्ञ व्यक्ति की सलाह से आगे चलकर आपको धन की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आज अधिक धन मिल  सकता है, लेकिन लाभ भी पूर्ण रूप से होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत ही रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत आज आपको परेशान कर सकती है।

धनु :

Image result for DHANU RASHI

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। आपको कहीं से आज बड़ी मात्रा में अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आथिक स्थिति में भरपूर वृद्धि होगी। आप अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करते रहें, इससे आपको स्थाई सफलता भी मिलेगी। आपको अपने काम में  किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। यदि ऐसा करोगे, तो आपके वह काम लटके ही रहेंगे। संतान से भी आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकर :

Image result for MAKAR RASHI

आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज दोपहर तक आप अपने बिखरे हुए कारोबार को सही तरीके से समेट ले आपके लिए बेहतर होगा और अपने काम का पूरा ठीक से हिसाब किताब रखें। नहीं तो आगे चलकर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका भाग्य भी आज अधिक व्यस्तता के संकेत दे रहा है। व्यापार या व्यवसाय की ओर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके माता-पिता का  आज भरपूर साथ मिलेगा। भाई की सलाह से किया गया कार्य आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कुंभ:

Image result for KUMBH RASHI


आज आपके मन मे सुखद एहसास होगा। आपका बहुत लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है और आपको व्यापार या व्यवसाय में भी मुनाफा मिलने की पूरी उम्मीद है। भाग्य आज आपका भरपूर साथ देगा और आपके यश की कीर्ति में भी वृद्धि होगी। शत्रु चिंता आज आपकी समाप्त होगी। विरोधियों के होने पर भी विजय विभूति की प्राप्ति होगी। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज कहीं छोटी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आज खुश नजर आएंगे।

मीन:

Image result for MEEN RASHI

आज का दिन आपके लिए मनोरथ को पूरा करने वाला होगा। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य दिल से मेहनत करते हुए नजर आएंगे। आज धार्मिक कार्यों में रुचि पैदा होगी और मन में सुखद एहसास होगा। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताए तो बेहतर रहेगा और आपके मन में जो उदासी है, वह भी दूर होगी और आप अपने आप को एक मजबूत अस्तित्व महसूस करेंगे।

संबंधित खबर -