करीना कपूर खान के घर आया नन्हा मेहमान , दूसरे बेटे को दिया जन्म

 करीना कपूर खान के घर आया नन्हा मेहमान , दूसरे बेटे को दिया जन्म

यानी करीना दूसरे बच्चे की मां और  सैफ अली खान चौथे बच्चे के पिता बन गए हैं| करीना कपूर खान को कल रात ब्रिज कैंडी अस्पताल (मुंबई) में भर्ती कराया गया था| सैफ अली खान और करीना कपूर ने अगस्त 2020 में एक बयान जारी कर घोषणा की थी कि वे दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं| करीना कपूर की डिलीवरी डेट 15 फरवरी की बताई जा रही थी| ऐसे में एक्ट्रेस के फैन बीते कुछ दिनों से इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे|

Image result for करीना कपूर

करीना कपूर खान ने 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था, जिसके बाद अब यह उनका दूसरा बच्चा है| सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के पोस्ट के मुताबिक, करीना कपूर ने सुबह 4:45 पर अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया| हालांकि, कपूर परिवार की ओर से अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है| फैंस को भी कपूर फैमिली की ओर से करीना-सैफ की दूसरी संतान की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है|

Image result for करीना कपूर

मालूम हो कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही सैफ अली खान और करीना कपूर बड़े घर में शिफ्ट हो चुके हैं| इस घर में एक स्पेशल नर्सरी भी बनवाई गई है, जहां तैमूर अपने छोटे भाई के साथ समय बिता सकेंगे| इसके साथ ही तैमूर अली खान को भी दोनों ने पहले से ही नए मेहमान के लिए तैयार करना शुरू कर दिया था| प्रेग्नेंसी के लास्ट दिनों में भी करीना लगातार काम करती रही हैं| बच्चे के जन्म के बाद वह उसे पूरा समय दे सकें, इसलिए करीना ने बैक-टू-बैक शूट कर अपना सारा काम पहले ही फिनिश कर दिया है|

Image result for करीना कपूर

संबंधित खबर -