मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और BJP नेता कमल पटेल ने PM नरेंद्र मोदी को बताया भगवान, कही ये बात

 मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और BJP नेता कमल पटेल ने PM नरेंद्र मोदी को बताया भगवान,  कही ये बात

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री और BJP नेता कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचार, भ्रष्टाचार और देश की संस्कृति के विनाश से बने निराशा के माहौल को खत्म करने के लिए भगवान राम और कृष्ण की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘भगवान के अवतार’ के रूप में जन्म हुआ है। मंत्री ने यह बात बीते दिन सोमवार को हरदा में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

मंत्री कमल पटेल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरे किए गए कार्य जैसे भारत को विश्व गुरु बनने की राह पर ले जाना, देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करना और लोक कल्याण सुनिश्चित करना, एक सामान्य व्यक्ति द्वारा पूरे नहीं किए जा सकते।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे धर्म और संस्कृति में कहा गया है कि जब भी भारत पर कोई संकट आया और अत्याचार बढ़े तो भगवान मानव के रूप में अवतार लेते हैं।’

आपको बता दें, पटेल ने उदाहरण देते हुए कहा, जब भारत में संकट आया था। तब भगवान राम ने मानव के रूप में अवतार लिया और राक्षस रावण को मारकर व अन्य बुरी शक्तियों को हराकर लोगों की रक्षा कर ‘रामराज्य’ की स्थापना की थी। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कंस के अत्याचार बढ़े तो भगवान कृष्ण ने जन्म लिया और कंस की क्रूरताओं को समाप्त कर आम लोगों को राहत दिलाई। पटेल ने कहा, ‘इसी तरह जब कांग्रेस के अत्याचार बढ़े, भ्रष्टाचार बढ़ा, जातिवाद बढ़ा, देश की संस्कृति नष्ट हो गई और चारों और निराशा का माहौल व्याप्त था, तब इसे समाप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ।

संबंधित खबर -