मध्य प्रदेश: दोहराई गयी फिल्म 3 Idiots की कहानी,चलती ट्रेन में लैब तकनीशियन ने कराई डिलीवरी

 मध्य प्रदेश: दोहराई गयी फिल्म 3 Idiots की कहानी,चलती ट्रेन में लैब तकनीशियन ने कराई डिलीवरी

सागर निवासी लैब तकनीशियन दिल्ली के नॉर्दर्न डिवीजनल अस्पताल में कार्यरत है| दरअसल, सुनील प्रजापति मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति से सागर लौट रहे थे|

इस दौरान चलती ट्रेन में रात 8 बजे महिला को प्रसव पीड़ा हुई| महिला अलवर से दमोह जा रही थी|

किरण अहिरवार अचानक प्रसव पीड़ा से कराहने लगी| उसकी आवाज सुनकर सुनील ने परिजनों को अपना परिचय दिया और हाथ बंटाने की पेशकश की| उसने उसी वक्त दिल्ली की डॉ. सुपर्णा सेन को वीडियो कॉलिंग के जरिए महिला की स्थिति बताई| डॉक्टर के बताने पर उसने एक अन्य महिला की मदद से डिलीवरी को सुरक्षित अंजाम दिया|

इसके बाद ट्रेन मथुरा रेलवे स्टेशन पहुंची और जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया| प्राथमिक उपचार के बाद सागर होते हुए दमोह निकलने पर महिला ने सुनील प्रजापित को धन्यवाद दिया| गौरतलब है कि तकनीशियन ने काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति में डिलीवरी कराई| उसके पास आवश्यक उपकरण भी नहीं थे| उसने डिलेविरी कराने में शॉल और शेविंग ब्लेड का सहारा लिया|

रेलवे मंत्री ने तकनीशियन की सराहना में किया ट्वीट

चलती ट्रेन में लैब तकनीशियन के अनोखे कारनामे पर रेल मंत्री ने सराहना की है| उसने दिल्ली में महिला सर्जन से वीडियो कॉलिंग की मदद लेकर सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई|

सामान्य प्रसव के बाद जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ हैं| उसके इंसानी जज्बे पर हर कोई सराहना कर रहा है. कुछ लोगों को तो फिल्म थ्री इडियट्स का दृश्य नजर आ गया| यहां तक की जब खबर रेलवे मंत्री पीयूष गोयल तक पहुंची, तो उन्होंने भी सराहना में ट्वीट किया|

HINDI NEWS से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों के लिए हमें FACEBOOK पर LIKE

और INSTAGRAM पर FOLLOW करें|

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/165198416

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t08n

संबंधित खबर -