महानवमी 2021: आज है महानवमी, जानिए कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त और हवन – विधि, हवन सामग्री

 महानवमी 2021: आज है महानवमी, जानिए कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त और हवन – विधि, हवन सामग्री

महानवमी 2021: आज गुरुवार को नवरात्रि के अंतिम दिन यानी महानवमी हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। महानवमी के दिन कन्या पूजन और हवन किया जाता है। हवन के करने के बाद आरती करें और भगवान को भोग लगाएं। कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होते हैं। आप हवन के बाद कन्या पूजन करें। हवन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महानवमी के दिन व्रत पारण भी किया जाता है। आइए जानते हैं कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त और हवन विधि, हवन सामग्री –

कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त –

ब्रह्म मुहूर्त- 04:42 am से 05:31 am

अभिजित मुहूर्त- 11:44 am से 12:30 pm

विजय मुहूर्त- 02:02 pm से 02:48 pm

गोधूलि मुहूर्त- 05:41 pm से 06:05 pm

जानिए हवन – विधि –

  • सबसे पहले महानवमी के दिन सुबह जल्दी उठकरस्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
  • शास्त्रों के अनुसार हवन के समय पति- पत्नी को साथ में बैठना चाहिए।
  • किसी स्वच्छ स्थान पर हवन कुंड का निर्माण करें।
  • हवन कुंड में आम के पेड़ की लकड़ी और कपूर से अग्नि प्रज्जवलित करें।
  • हवन कुंड में सभी देवी- देवताओं के नाम की आहुति दें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कम से कम 108 बार आहुति देनी चाहिए। आप इससे अधिक आहुति भी दे सकते हैं।

जानिए हवन सामग्री –

हवन सामग्री में आम की लकड़ियां, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पापल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन का लकड़ी, तिल, कपूर, लौंग, चावल, ब्राह्मी, मुलैठी, अश्वगंधा की जड़, बहेड़ा का फल, हर्रे, घी, शक्कर, जौ, गुगल, लोभान, इलायची, गाय के गोबर से बने उपले, घी, नीरियल, लाल कपड़ा, कलावा, सुपारी, पान, बताशा, पूरी और खीर।

संबंधित खबर -