महाराष्ट्र सरकार ने सभी लोगों के लिए मुम्बई लोकल की शुरुआत के दिए संकेत

 महाराष्ट्र सरकार ने सभी लोगों के लिए मुम्बई लोकल की शुरुआत के दिए संकेत

कोरोना की वजह से पिछले 7 महीने से बंद लोकल से यात्रा करने के लिए महिला,वकील और प्राइवेट सुरक्षा रक्षकों को इजाज़त दी गयी है| जल्द ही आम लोगों को भी लोकल से सफ़र करने का मौका मिलने की संभावना है| मुम्बई के लोगों को जल्द राहत मिलेगी| इस तरह का ट्वीट मदद व पुनर्वासन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने किया है| ट्विटर पर यात्रियों के सवालों का जवाब देते हुए ये कहा है|

एक यात्री ने ट्वीट कर कहा, इससे पहले महिलाओं को लोकल से सफ़र करने की इजाज़त दी गई| अब वकीलों को इजाज़त दी गई है| लेकिन बिजनेसमैन, कर्मचारियों और आम लोगों को कब? दिवाली के मौके पर यात्रा की सुविधा नहीं देना बड़ा अन्याय है| इसका जवाब देते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि अगले कुछ दिनों में सभी के लिए लोकल शुरू करने का निर्णय लेंगे| इसे लेकर चर्चा हुई है| मुम्बईवासियों को जल्द राहत मिलेगी|

संबंधित खबर -