मोतीहारी में बड़ा हादसा, नदी में नाव डूबने से 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर, 7 लापता

 मोतीहारी में बड़ा हादसा, नदी में नाव डूबने से 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर, 7 लापता

मोतीहारी जिले में आज रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के चिरैया क्षेत्र के सिकरहना नदी में 20-25 लोगों से भरी नाव डूब गई।इस हादसे में 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि एक की मौत हो गई है। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज में अस्पताल में चल रहा है।नाव में सभी लोग घास लाने के लिए सवार हुए थे। महिला मुन्ना देवी सहित दो को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है।

मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि नाव पर कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें 7 लोग को निकल लिए गए हैं। वहीं घायल 4 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बच्ची का शव मिल चुका है। जबकि अंशिका कुमारी सहित 2 बच्चे अभी लापता हैं। हालांकि ग्रामीण अभी कुल संख्या 20 से 25 बता रहे हैं।

आपको बता दें कि नाव डूबने से गांव में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची के शव को निकाला गया है। जबकि चार महिलाएं घायल हैं। NDRF और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं।SDRF की टीम भी पहुंच रही है। गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। लापता हुए लोगों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

संबंधित खबर -