सर्दी के मौसम में पालक दाल से बनाएं खुद को स्वस्थ, नोट करें इसे बनाने का आसान तरीका

 सर्दी के मौसम में पालक दाल से बनाएं खुद को स्वस्थ, नोट करें इसे बनाने का आसान तरीका

सर्दियों में पालक सेवन के कई फायदे हैं। आयरन की कमी को दूर करने के साथ पालक में इम्युनिटी पावर को बूस्ट करने वाले विटामिन भी होते हैं। आइए, जानते हैं पालक वाली दाल खाने के फायदे और इसे बनाने का हेल्दी तरीका –  

पालक वाली दाल खाने के फायदे-

-पालक में विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। वहीं, दाल में प्रोटीन मौजूद होता है जिससे  हड्डिमयां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

-पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी दाल पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर -आपको कब्ज की समस्या है, तो भी पालक वाली दाल फायदेमंद है।

-अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है,  तो पालक की दाल में नींबू का रस डालकर पिएं। इसे त्वचा ग्लोइंग और जवां बनी रहती है। ये बालों के लिए भी अच्छा है।

-गर्भवती महिलाओं को पालक की दाल खाने की सलाह दी जाती। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

-पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा है।

पालक वाली दाल बनाने का आसन तरीका-

आप पालक वाली दाल किसी भी दाल से बना सकते हैं लेकिन अरहर और चने की दाल मिलाकर दाल बनाने से पालक की दाल का स्वाद बढ़ जाता है। इसे बनाने के लिए कुकर में एक दो चम्मच देसी घी डालकर इसमें हींग, जीरा और मिर्च से तड़का लगा लें। इसके बाद पालक को डालकर 1 मिनट भूनें। इसके बाद दोनों दालों को कुकर में डालकर नमक, हल्दी, मिर्च, आधा चम्मच गर्म मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर दो-तीन सीटी लगने दें। इसके बाद दाल में अलग से तड़का लगाकर इसे रोटी या चावल के साथ खाएं। आप चाहें, तो इसे ऐसे भी सूप की तरह घी डालकर पी सकते हैं। 

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -