सुरेश रैना , गुरु रंधावा सहित कई सितारे गिरफ्तार

 सुरेश रैना , गुरु रंधावा सहित कई सितारे गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सेलिब्रिटीज पर एक्शन हुआ है| मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

Suresh Raina turns 32: Cricketing fraternity greets stylish batsman from  Uttar Pradesh - myKhel

जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे| हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई| इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया|

कोरोना नियमों का हुआ उल्लंघन

मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था|

Guru Randhawa to have musically 'loaded' months ahead

इन सभी के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है| सुरेश रैना और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था| जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी| मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है| इसके बाद क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया|

IPC की धारा-188 के तहत केस दर्ज

Diwali a great time to reconnect with loved ones after lockdown: Guru  Randhawa

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए| सुरेश रैना समेत इन सेलिब्रिटीज के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है| मुंबई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं| इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है| पार्टी में 19 लोग दिल्ली से आए थे| अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे|इनमें से ज्यादातर ने शराब पी रखी थी|

संबंधित खबर -