बगहा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, सास ससुर और देवर पर हत्या का अरोप

 बगहा में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, सास ससुर और देवर पर हत्या का अरोप

बिहार के बगहा के पिपरा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में बगहा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर सास ससुर और देवर ने गला दबाकर हत्या की है।

मृतिका की पहचान सोना देवी (25) के रूप में की गई। उसके एक 5 साल का बेटा भी है। घटना की सूचना जैसे ही लड़की के माता-पिता को चली, वो तुरंत उसके ससुराल पहुंच गए। लड़की की मां सितारा देवी ने बताया कि कल सोने से पहले बेटी से बात हुई थी। आए दिन सास के द्वारा मारपीट की जाती थी। पहले कई दफा मारने का प्रयास भी किया गया था। विवाहिता का पति गुजरात में वेल्डिंग का काम करता है I अभी वह घर पर नहीं था।

वही थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या आरोपियों के तलाश में पुलिस जुट गई है। हत्या के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। मायके पक्ष की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। आरोप है कि मृतका की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों के मुताबिक महिला 8 दिन पूर्व ही बगहा के अहिरानी टोला स्थित अपने मायके से ससुराल पिपरा गई थी।

संबंधित खबर -