आगामी एक मई को बुध का राशि परिवर्तन, बुध और राहु मिलने से बनेगा अशुभ योग

 आगामी एक मई को बुध का  राशि परिवर्तन, बुध और राहु मिलने से बनेगा अशुभ योग

आगामी एक मई को राशि परिवर्तन बुध ग्रह को हो रहा है। यह बदलाव बुध ग्रह का ज्योतिषि के अनुसार कई मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस राशि परिवर्तन से जड़त्व योग राहु ग्रह और बुध ग्रह के मिलने से बनते दिख रहे है। जो अशुभ योग माना गया है। यह योग कई विभिन्न राशियों वालों के लिए अच्छा योग नहीं है।
बुध ग्रह का वृष राशि में आ रहे है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के व्यक्तियों पर पड़ेगा। बुध ग्रह आगामी एक मई को 5ः30 बजे सुबह में वृष राशि में आ जाएंगे। वृष राशि में मौजूद राहु ग्रह के साथ मिलकर बुध ग्रह जड़त्व योग बनाएंगें। जो एक अशुभ योग है।
बुध ग्रह को ज्योतिष विधा के मुताबिक संचार, वाणी, तर्क शास्त्र, व्यापार, गणना आदि का कारक कहा गया है। बुध ग्रह मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी है।
इसके पूर्व महाशिवरात्रि  के दिन बीते महीने ग्यारह मार्च को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेष हुआ था। और इसके अतिरिक्त बुध ग्रह नवरात्रि के चौथे दिन मेष राशि में प्रविष्ट हआ है। बुध ग्रह की इस राशि में आगामी एक मई तक उपस्थिति रहेगी। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -