आज लॉन्च होगी भारत की पहली ऑटोनोमस प्रीमियम एसयूवी MG Gloster

 आज लॉन्च होगी भारत की पहली ऑटोनोमस प्रीमियम एसयूवी MG Gloster

भारत की पहली ऑटोनोमस प्रीमियम एसयूवी MG Gloster के बिक्री दाम का आज होने वाला है खुलासा| इस कार को पहली बार फरवरी में ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था और 24 सितंबर को इस पर से पर्दा उठा था| बता दिया जाए कि एमजी ग्लॉस्टर को 1 लाख रुपये के बुकिंग अमाउंट पर एमजी डीलरशिप्स से या फिर ऑनलाइन बुक कराया जा सकता है| गौरतलब है कि, ग्लॉस्टर सबसे लंबी और ऊंची प्रीमियम एसयूवी है| यह 5 मीटर लंबी और 1.9 मीटर ऊंची है साथ ही साथ इसमें 19 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी हैं| लोगों की पसंद के मुताबिक़ MG Gloster अगाते रेड, मेटल ब्लैक, मेटल ऐश, वार्म व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगी| यह एक 7 सीटर गाड़ी है जिसकी टक्कर Ford Endeavour और Toyota Fortuner से होने वाली है| MG Gloster में ऐसे कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स हैं, जो कि आमतौर पर वोल्वो और BMW आदि हाई एंड कारों में होते हैं|

ग्लॉस्टर में 30 से अधिक सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें 6 एयरबैग्स, ऑटोमेटिक व्हीकल होल्ड, हिल डेसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एबीएस+ईबीडी+ब्रेक असिस्ट, 360 डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, ड्राइवर व पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, इलेक्ट्रो मैकेनिकल डिफरेंशियल लॉक, रोल ओवर मिटिगेशन शामिल हैं|

संबंधित खबर -