स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा, भारत में हर दिन हो रहे हैं 12 लाख से अधिक कविड-19 परीक्षण

 स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा, भारत में हर दिन हो रहे हैं 12 लाख से अधिक कविड-19 परीक्षण

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा है कि भारत की कोरोना वायरस परीक्षण क्षमता में 12 लाख से अधिक दैनिक परीक्षण हुए हैं| केन्द्रीय मंत्रालय ने कहा कि भारत की परीक्षण क्षमता 12 लाख दैनिक परीक्षण से अधिक हो गयी है| पूरे देश में 6.5 करोड़ से अधिक परीक्षण किये गए हैं|

सकारात्मकता दर में आयी है गिरावट

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने ट्वीट में यह कहा है कि केन्द्रीय मंत्रालय के कथन अनुसार उच्च परीक्षण से सकारात्मक मामलों की प्रारम्भिक पहचान होती है, और सही इलाज के साथ सकारात्मकता में गिरावट आती है| यह कथन,भारत में आ रहे कोरोना के नतीजों से प्रत्यक्ष भी हो रहा है|

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों की तारीफ़,कहा अधिक टीपीएम से रोक रहे हैं कोरोना संक्रमण मंत्रालय ने कहा है की कई राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों ने राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक टेस्ट प्रति मिलियन(टीपीएम) कर कोविड-19 की रोकथाम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है|

संबंधित खबर -