सरकारी कर्मचारियों पर होगी मोदी सरकार मेहेरबान, महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

 सरकारी कर्मचारियों पर होगी मोदी सरकार मेहेरबान, महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोतरी

मोदी सरकार, केन्द्रीय कर्मचारियों को दशहरे-दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दे सकती है| सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है| इससे पहले मार्च में सरकार ने केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी की थी|

हालांकि, अप्रैल में सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए इसे जून 2021 से लागू करने का फैसला किया था| लेकिन अब केंद्र सरकार कर्मचारियों को बढे हुए महंगाई भत्ते का तोहफा देने जा रही है| रिपोर्ट्स की मानें तो आज या कल इस विषय में फैसला होने कि संभावना है|

इसके लिए सरकार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी CPI-IW के बेस इयर में बदलाव की घोषणा कर सकती है| इससे 48 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा| अगर सरकार आधार वर्ष को 2016 कर देती है, तो कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा हो जाएगा|

संबंधित खबर -