उपचुनावों में भी दिखा मोदी लहर, 59 सीटों में से 40 सीटें जीत बीजेपी ने कमाई इन राज्यों में प्रसिद्धि


बिहार विधानसभा चुनाव में मोदी लहर तो दिखा ही, मगर देश के 11 राज्यों में हुए 59 सीटों पर उपचुनाव में भी मोदी का मैजिक खूब चला। देश के 11 राज्यों में 59 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों में भाजपा को शानदार जीत मिली है।

भारतीय जनता पार्टी ने 59 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है और विपक्ष को यह बता दिया है कि मोदी मैजिक अभी खत्म नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने 19 सीट जीतकर प्रदेश सरकार की नींव और मजबूत कर दी है। यूपी, एमपी और मणिपुर में बेहतर प्रदर्शन किया है।
चुनाव आयोग की ओर से मध्यरात्रि को जारी आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने गुजरात में सभी आठ सीटें, उत्तर प्रदेश में सात में से छह सीटें और मणिपुर में तीन सीटें जीत लीं। इतना ही नहीं, कर्नाटक में भी भाजपा ने दो सीटें जीत ली हैं। हालांकि झारखंड में भाजपा कमाल नहीं कर पाई है। भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में एक भी सीट हाथ नहीं लगी है।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने 19 सीटों पर जीत

दर्ज की है। जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गई हैं। इस तरह से 230 सदस्यों वाले विधानसभा में भाजपा के 126 सदस्य हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के 96।
हरियाणा
हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त को 10,566 मतों के अंतर से पराजित किया।

वहीं, मणिपुर विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के मंगलवार को घोषित परिणाम में भाजपा उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीत लीं जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। वहीं, कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों-सिरा और आरआर नगर में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत हासिल की है।
ओडिशा
ओडिशा में पिछले सप्ताह हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल बीजद ने मंगलवार को बालासोर विधानसभा सीट भाजपा से छीन ली और तिर्तोल की सीट बचाने में भी कामयाब रहा। छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है।

कांग्रेस के प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 38,197 मतों से पराजित किया। तेलंगाना में भाजपा के एम रघुनंदन राव ने दुब्बाक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस के उम्मीदवार को 1079 मतों के अंतर से हराया।
PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES
FACEBOOK-
https://www.facebook.com/112168940549956/pos
ts/1651984319136
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs
hid=1u7b09t0h583n