कई राज्यों में अगले 24 घंटे के अंदर मॉनसून के आगमन से बारिश की संभावना

 कई राज्यों में अगले 24 घंटे के अंदर मॉनसून के आगमन से बारिश की संभावना

देश के विभिन्न राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में कई राज्यों में मॉनसून दस्तक दे सकता है। इस संबंध में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बीते दिन बुधवार को ही बता दिया है कि केरल के स्थानिक वर्षा वितरण में बढ़ोत्तरी देखी गई है। वही, दक्षिण अरब सागर के निचले इलाकों में पछुआ हवाएं चल रही है। इसलिए पूर्वानुमान है कि मॉनसून यहां कुछ ही घंटों में दस्तक दे सकता है और बारिश हो सकती है।

वही, राजधानी दिल्ली में मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान लगाया है कि आज भी राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आपको बता दें कि कल यानी बुधवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान से सामान्य तापमान में भी गिरावट देखी गई है। सामान्य तापमान से चार डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। बल्कि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Read More: काल भैरव की पूजा कर जीवन में पाये सकारात्मकता

इसके साथ ही बिहार राज्य में बारिश होने की बात करें तो यहां भी कुछ जिले में बारिश होने की संभावना है। जैसे पटना समेत 17 जिलों में तेज बारिश होने की आसार हैं और कुछ अन्य की जिलों में भी हलकी बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है।
मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में आंधी और बारिश की भी संभावना है।जैसे कि राज्य के उत्तर पश्चिमी, उत्तर- पूर्वी, और दक्षिण मध्य में है।

संबंधित खबर -