बिपरजॉय तूफान के कारण बिहार में मानसून स्थिर, 5 दिनों तक हीट वेव चलेगी, 18 से होगा मौसम में बदलाव

 बिपरजॉय तूफान के कारण बिहार में मानसून स्थिर, 5 दिनों तक हीट वेव चलेगी, 18 से होगा मौसम में बदलाव

बिहार के कई जिलों में मानसून ने दस्तक दे दिया है, लेकिन बारिश पर ब्रेक लग गई है। इसकी वजह अरब सागर से उठा साइक्लोन बिपरजॉय है। साइक्लोन से मानसून पूरी तरह से एक्टिव नहीं हो पा रहा है। इस साइक्लोन के चलते अररिया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में मानसून ठहर गया है। प्रदेश के दूसरे जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि मानसून उत्तर बिहार के कुछ जिलों में स्थिर हो गया है। अगले तीन से चार दिनों तक मानसून के दूसरे जिलों में पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में अगले 4 से 5 दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 18 जून से मौसम में सुधार होने की संभावना है।

मानसून भी अरब सागर से बंगाल की खाड़ी के रास्ते होते हुए एंट्री करता है। अरब सागर में ही यह बिपरजॉय तूफान आया हुआ है। इसके चलते मानसून स्थिर है। प्रदेश में मानसून के विस्तार के लिए स्थितियां अभी अनुकूल नहीं बन रही है। राज्य के खासकर दक्षिणी भाग में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। अगले 4 से 5 दिनों तक बिहार का तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहेगा। 18 जून के बाद से तापमान में गिरावट आएगी I बीते 24 घंटे के दौरान शेखपुरा 44.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, पटना का तापमान 43.5 डिग्री, गया- 43. 9 डिग्री, वाल्मीकि नगर- 41.6 डिग्री, रोहतास- 43.8 डिग्री, जमुई- 43.5 डिग्री, भोजपुर- 43.9 डिग्री,औरंगाबाद- 43.7 डिग्री, बांका 43.1 डिग्री, नवादा- 43.7 डिग्री, नालंदा- 43 डिग्री, इसके साथ ही अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है।

संबंधित खबर -