Motihari : जिला पुलिस बल के करीब 35 जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार, खीर खाने के 15 मिनट बाद उल्टी और पेट दर्द शुरू

 Motihari : जिला पुलिस बल के करीब 35 जवान फूड प्वाइजनिंग के शिकार, खीर खाने के 15 मिनट बाद उल्टी और पेट दर्द शुरू

बिहार के मोतिहारी जिले के गंडक कॉलोनी स्थित सीआरपीएफ (CRPF) के बैरक में रह रहे जिला पुलिस बल के करीब 35 जवान बीते दिन रविवार की देर रात फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बताया जा रहा है भोजन करने के बाद जवानों को उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गई। इतने जवानों को एक साथ अचानक बीमार पड़ने से वहां अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। आनन-फानन में सभी जवानों के इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नवीन चंद्र झा मौके पर जवानों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर है। एहतिहातन पांच जवानों को भर्ती किया गया है। शेष जवानों के इलाज के लिए सुरक्षित पहुंचाया गया।पुलिस के अनुसार गंडक कॉलोनी स्थित बैरक में पहले सीआरपीएफ के जवान रहते थे।

आपको बता दें CRPF जवानों के जाने के बाद उस बैरक में जिला पुलिस बल के जवान रहते हैं। बैरक में फिलहाल दो सौ के करीब जवान रहते हैं। बीते दिन रविवार की रात करीब 9 बजे 35 जवानों ने भोजन में रोटी-सब्जी के साथ खीर खाई थी। खीर खाने के करीब 10-15 मिनट बाद जवान उल्टी व पेट से बेचैन होने लगे। अचानक सभी जवानों के पेट मे दर्द होने के बाद बैरक में अफरातफरी मच गई। पुलिस लाइन की गाड़ी से तुरंत सभी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

संबंधित खबर -