Motorola और Meizu ने लॉन्च किए खास स्मार्ट इयरफोन, त्योहारी सीज़न के सेल में ये रहेगा दाम

 Motorola और Meizu ने लॉन्च किए खास स्मार्ट इयरफोन, त्योहारी सीज़न के सेल में ये रहेगा दाम

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने अब अपने ऑडियो एक्सेसरीज सेगमेंट में दुनिया का पहला 3 इन 1 स्मार्ट इयरफोन ‘Tech3 TriX’ को भारत में लॉन्च कर दिया है| खास बात यह है कि इन्हें वायर के साथ और बिना वायर के भी यूज किया जा सकता है| फ्लिपकार्ट सेल में ये आकर्षक कीमत पर मिल रहे हैं| आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में|

मोटोरोला के नए Tech3 TriX इयरफोन की कीमत 9,999 रुपये है, लेकिन ग्राहकों के लिए इस पर एक खास ऑफर दिया है| 16 अक्टूबर से शुरू हुई Flipkart की Big Billion Day सेल में इस इस डिवाइस को 5,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं|

नए Tech3 TriX इयरफोन में एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है, जिसके जरिये आप म्यूजिक कंट्रोल से लेकर मौसम की जानकारी भी ले सकते हैं| इस इयरफोन में Ear Detect फीचर मिलेगा, यानी कि जब इन इयरफोन को कान में लगाएंगे, तो यह अपने-आप ओपन हो जाएंगे और जब इन्हें कान से हटाएंगे, तो यह इयरफोन अपने-आप बंद हो जाएंगे वहीं| कंपनी के मुताबिक इस इयरफोन को IPX5 की रेटिंग मिली है| Tech3 TriX इयरफोन Hubble के साथ Verve Life मोबाइल ऐप पर काम करता है| कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है| इनमें HD साउंड और 18 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा|

ऑडियो सेगमेंट में Meizu ने भी अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) को लॉन्च किये हैं| कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है| इसके अलावा ये Airoha AB1562M चिपसेट से लैस है जिसकी मदद से ये नये बड्स स्मार्टफोन में तेजी से कनेक्ट हो जाते हैं| इसके अलावा इसमें डुअल माइक ENC noise रिडक्शन की सुविधा मिलती है| Meizu Earbuds फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस हैं|

Meizu Earbuds फ्लिककार्ट 16 अक्टूबर से Flipkart की Big Billion Day सेल पर 2,799 रुपए की स्पेशल कीमत में उपलब्ध होंगे| हालांकि, इसकी कीमत 3499 रुपए है|

संबंधित खबर -