चलती हुई बस में हुआ महिला से दुष्कर्म,दिल्ली से मधेपुरा जा रही थी बस

 चलती हुई बस में हुआ महिला से दुष्कर्म,दिल्ली से मधेपुरा जा रही थी बस

नगर थाने के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 28 पर दिल्ली से मधेपुरा जा रही यात्री बस में मधेपुरा की एक महिला से दुष्कर्म किया गया| पीड़िता की शिकायत के बाद नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के खलासी को गिरफ्तार कर लिया|

24 वर्षीय महिला नौकरी के लिए गयी थी दिल्ली गिरफ्तार खलासी मध्य प्रदेश के मुरैनागंज थाने के अम्बा गाँव का निवासी है जिसका नाम मन्नू पाल बताया जा रहा है| घटना के बाद महिला के बयान पर नगर थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी| बयान में 24 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि वह मधेपुरा जिले बिहारीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है|

बता दिया जाए कि 21 सितम्बर को महिला नौकरी के लिए घर से दिल्ली गयी थी| लॉकडाउन व कोरोनाकाल होने के कारण उसने नौकरी ना मिलने की बात कही और दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बस से घर आने को तैयार हो गयी|

22 सितम्बर की रात बस दिल्ली से दरभंगा के लिए चली| 24 की रात गोपालगंज नगर थाने के चैनपट्टी गांव के नजदीक जब बस रुकी तो खलासी ने यात्रियों को चाय-नाश्ता व खाना खाने के लिए होटल में भेज दिया| वह भी पानी खरीदकर वापस बस में सवार हो गयी| बस में अकेला देख खलासी ने उसके साथ दुष्कर्म किया|

संबंधित खबर -