सारण में बकरी के चारा लेने गई 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, बगीचे में खून से लथपथ मिली शव

 सारण में बकरी के चारा लेने गई 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, बगीचे में खून से लथपथ मिली शव

बिहार के सारण जिले में 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामला सामने आया है। बनियापुर थानाक्षेत्र के पिरौटा धोबीटोला में रविवार को एक महिला बकरी के चारा लेने पास के एक बगीचे में गई थी। जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।मृतक गांव के ही तहीद हुसैन की पत्नी तैमूल निशा बताई जाती है।

बताया जा रहा है कि महिला बकरी के चारा लेने के लिए दिन में ही गई थी। जब शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। तलाशते हुए कुछ लोग जब बगीचे में गए तो वह देखकर सन्न रह गए।बगीचे में खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

वही, पुलिस ने प्रथम दृष्टया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद चाकू गोद हत्या को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस ने ये भी बताया कि घटनास्थल पर एक सुनसान बगीचा है। उन्होंने आशंका जताई है कि बगीचा दूर होने के कारण महिला की चीखने – चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दिया है।

आपको बता दें कि घटना को लेकर गांव वाले नाराज हैं। स्थानीय लोगों ने शव को कब्जे में लेने से रोक दी। परिजन खोजी कुत्ते को बुलाकर घटना की जांच कराने पर अड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की सही कारणों का पता चल पाएगा।

संबंधित खबर -