मुजफ्फरपुर : एक महिला ने खाना ने जहर मिला सास – ससुर को खिला खुद भी खाया , मौत

 मुजफ्फरपुर : एक महिला ने खाना ने जहर मिला सास – ससुर को खिला खुद भी खाया , मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाने के डुमरी परमानंदपुर गांव में शनिवार रात घरेलू विवाद में एक महिला ने खाने में जहर मिला दिया। जहर मिला खाना अपने ससुर, सास और देवर के पुत्र को खिला दिया। उसके बाद खुद भी खा लिया। खाने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग सास-ससुर और पोते की हालत खतरे से बाहर है। मृतका की पहचान रानी देवी (40) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जहर मिला खाना खाने के बाद सभी छटपटाने लगे। उसके बाद पड़ोसी व ग्रामीण जुटे और दो बुजुर्ग व बच्चे को स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहीं महिला की स्थिति गंभीर देख सरपंच समसा खातून ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रानी देवी को उठाकर पारू PHC में भर्ती कराया। लेकिन यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहां से पुलिस ने उसकी लाश को SKMC में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कपिलदेव राम ने बताया 3 बहू में सबसे बड़ी रानी देवी थी। सभी का परिवार अलग-अलग है। बड़ी बहू के साथ ही बुजुर्ग सास – ससुर रहते हैं। पुत्र संजय राम तमिलनाडु में मजदूरी करता है। घरेलू बातों को लेकर संजय व रानी में विवाद था। ससुर ने बताया कि शनिवार शाम बाजार से वह चिकन लाया और बहू रानी देवी को बनाने के लिए दे दिया। रात में चिकन खाने के समय दूसरे बेटे का एक पुत्र भी आ गया। उसे भी अपने साथ खाना खिला दिया। उसकी पत्नी भी खाना खाई। सबसे अंत में उसकी बहू ने खाना खाया।

संबंधित खबर -