नालंदा की बेटी अपर्णा ने 28 दिन में साईकिल से किया, 3 हजार 306 km की दूरी तय

 नालंदा की बेटी अपर्णा ने 28 दिन में साईकिल से किया, 3 हजार 306 km की दूरी तय

नालंदा जिले की बेटी अपर्णा ने इतिहास रच दिया है। ग्रीन इंडिया अभियान पर साइकिल से निकली अपर्णा मंगलवार को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर उतरी। अपर्णा ने 28 दिन में आठ राज्यों की तीन हजार 306 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय किया है। लोगों ने ग्रीन गर्ल का आरती उतारकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

वही, अपर्णा के साथी ही लौटे सहयोगी उत्पलकांत कुशवाहा का भी स्थानीय लोगों ने भव्य अभिनंदन किया। बता दें कि ग्रीन गर्ल नालंदा की धरती पर कदम रखते ही अपनी माटी को नमन किया। उसके बाद उन्होने कहा कि हरियाली लाकर हम न सिर्फ धरा व पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनायेंगे। शहर व विकास के नाम पर पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।

आपको बता दें कि ग्रीन गर्ल अपर्णा ने कहा धरातल पर 33 फीसदी वन क्षेत्र होना चाहिए। पेड़ो के कटाई से अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है।इसका कुप्रभाव भी गत कुछ सालों से दिखने लगा है। वैज्ञानिक व सरकारें भी इसके लिए चिंतित है। अपर्णा ने सबको संदेश दिया कि घरों या छतों पर भी खाली स्थानों पर बकेट, गमला या प्लास्टिक बोतलों में लत्तरदार पौधे लगाएं।

अपर्णा विगत वर्ष पर्वतारोही में भी परचम लहरा चुकी हैं। वे 2011 से स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी सक्रिय रही हैं। अब तक कराटे, खो-खो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स एवं पर्वतारोही में 60 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी हैं। अब तक कराटे, खो-खो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स एवं पर्वतारोही में 60 से अधिक पदक अपने थी नाम कर चुकी हैं। सफलता पूर्वक अभियान पूरा कर लौटने पर मंत्री श्रवण कुमार समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

संबंधित खबर -