जूनियर डॉक्टरों के लिए 12 जनवरी 2022 से शुरू होगी NEET-PG काउंसलिंग, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

 जूनियर डॉक्टरों के लिए 12 जनवरी 2022 से शुरू होगी NEET-PG काउंसलिंग, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

जूनियर डॉक्टरों के लिए 12 जनवरी 2022 से NEET-PG काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि, रेसीडेंट डॉक्टरस को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है।

उन्होंने ने कहा, जूनियर डॉक्टरों के काउंसलिंग से कोरोना से लड़ाई में देश को और मज़बूती मिलेगी। सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं। रेसीडेंट डॉक्टर्स को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू करने का निर्णय लिया है।

आपको बता दें, इससे पहले नीट दाखिले में आरक्षण पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने अहम नोटिस जारी किया था। जिसमें MCC ने अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया और आश्वासन दिया था कि काउंसलिंग का नया शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी होगा।

संबंधित खबर -