गाजियाबाद से लखनऊ तक बनाया जाएगा नया एक्सप्रेसवे, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

 गाजियाबाद से लखनऊ तक बनाया जाएगा नया एक्सप्रेसवे, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज गुरुवार को ऐलान किया कि गाजियाबाद से लखनऊ तक नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। अगले 10 दिन में इसका भूमि पूजन भी हो जाएगा। नितिन गडकरी ने कहा कि यह नया एक्सप्रेसवे गाजियाबाद से कानपुर और कानपुर से लखनऊ तक बनेगा। उन्होंने कहा पहले चरण का काम कानपुर से लखनऊ तक होगा। उसके बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मंत्री नितिन गडकरी ने लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। साथ ही गाजियाबाद के डासना में इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन किया। यह इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम ईस्टर्न पेरिफेरल और मेरठ एक्सप्रेसवे दोनों पर यातायात से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेगा। दोनों एक्सप्रेसवे पर जापान की तकनीकी कैमरे लगाए गए हैं। अब यहां वाहन निर्धारित गति पर ही चलेंगे।

आपको बता दें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ई-चालान किए जाएंगे।वही गाजियाबाद आबादी में चल रहे औद्योगिक क्षेत्र ईस्टर्न पेरिफेरल के पास शिफ्ट किए जाएंगे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ईस्टर्न पेरिफेरल के पास जमीन तलाश कर रहा है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कोरोना के कारण बुनियादी परियोजनाओं में देरी हुई। लेकिन अब हम उस पर तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और अगले 5 साल में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य है।

संबंधित खबर -